नाबालिग लड़की से गलत करने का प्रयास, युवक धराया
पीयर थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गलत करने का प्रयास किया गया। बहनोई ने राजेश पासवान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में...

बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाने के एक गांव में मंगलवार की रात बहन के घर पर रह रही नाबालिग लड़की के साथ मक्के के खेत में ले जाकर गलत करने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर लड़की के बहनोई ने राजेश पासवान (24) के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। बहनोई ने पुलिस को बताया कि आरोपित रात में लड़की को खेत में ले जाकर छेड़खानी की। गलत करने का प्रयास किया गया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोपित राजेश को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। वहीं, पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया गया है साथ ही मेडिकल जांच भी कराई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।