Service Bharati Launches Child Development Center in Ara Condolences for Congress Leader Madan Mohan Pandey बाल संस्कार केंद्र शुरू, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsService Bharati Launches Child Development Center in Ara Condolences for Congress Leader Madan Mohan Pandey

बाल संस्कार केंद्र शुरू

सेवा भारती ने आरा नगर इकाई के तहत बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और स्थानीय अभिभावक मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस नेता मदनमोहन पांडेय के निधन पर तरारी में शोक सभा आयोजित की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 6 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
बाल संस्कार केंद्र शुरू

आरा। सेवा भारती आरा नगर इकाई के अंतर्गत बाल संस्कार केंद्र निगम के समीप पानी टंकी कॉलोनी में प्रारंभ की गई । भोजपुर विभाग संघचालक डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल,विभाग व्यवस्था प्रमुख राज बिहारी सिंह,जिला सेवा प्रमुख धर्मेंद्र,सेवा डा राजेश कुमार , आरा जिला कोषाध्यक्ष डॉ उदय नारायण सिन्हा, सदस्य अंजना श्रीवास्तव, विभा कुमारी, विद्या भारती संस्कार केंद्र निरीक्षका शिक्षिका रिमझिम कुमारी, सोनू जी, दीपक केशरी सहित स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। कांग्रेसी नेता मदनमोहन पांडेय के निधन पर शोकसभा तरारी। इटिम्हा निवासी वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मदनमोहन पांडेय के निधन पर तरारी प्रखंड सहित भोजपुर व रोहतास जिले के जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

तरारी विधायक विशाल प्रशाल प्रशांत और पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि मदनमोहन पांडेय जी का निधन अपूरणीय क्षति है। भाजपा नेता विदया सागर पांडेय, तरारी मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, लोजपा नेता परमानंद पासवान, उमाशंकर पासवान ने बताया कि 80 वर्षीय मदनमोहन पांडेय आजीवन समाजसेवा करते रहे। वे पहले के शाहाबाद जिले के समय कांग्रेस के जिला महामंत्री व जिला बीस सूत्री सदस्य रहे थे। दाह संस्कार बक्सर गंगाघाट पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र राकेश रंजन ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।