मोतीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा, पिटाई
मोतीपुर में दो महिलाओं को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया। पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों की जमकर पिटाई की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। महिलाएं सामान खरीदने के बहाने मोबाइल चुराकर फरार हुई थीं। बाद में...

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड 14 के जवाहर चौक पर मंगलवार को दो महिलाओं को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया। पीड़ित दो महिलाओं ने उनको पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां करीब आधे घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रहे। ऑटो व बाइकों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान वहां से जो भी महिलाएं गुजरीं वे दोनों आरोपितों की पिटाई करते हुए आगे बढ़ती रहीं। पीड़ित महिला ने बताया कि वे एक दुकान में सामान की खरीदारी कर रही थीं। इस दौरान दो महिला सामान खरीदने के बहाने आई और उसके झोले से मोबाइल निकाल कर फरार हो गईं।
सामान रखने के लिए जब उसने झोला खोला तो उससे मोबाइल गायब था। इसके बाद उसने व उसकी सहेली ने उन महिलाओं की तलाश शुरू की। उसकी सहेली ने उक्त महिला को खोज निकाला। दोनों महिलाएं एक मोबाइल सर्विस सेंटर पर खड़ी थीं। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से मोबाइल बरामद हुआ। बाद में स्थानीय दुकानदारों ने महिलाओं को समझा कर शांत कराया और पकड़ी गई दोनों महिलाओं को छोड़ दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।