Municipal Workers to Begin Indefinite Strike from June 7 Over Demands सात जून से बेमियादी हड़ताल करेंगे निगमकर्मी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMunicipal Workers to Begin Indefinite Strike from June 7 Over Demands

सात जून से बेमियादी हड़ताल करेंगे निगमकर्मी

नगर निगम के कर्मी तीन सूत्री मांगों को लेकर 7 जून से बेमियादी हड़ताल करेंगे। यह निर्णय संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया। हड़ताल से पहले, 5 जून को निगम परिसर में दो दिवसीय धरना आयोजित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 1 June 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
सात जून से बेमियादी हड़ताल करेंगे निगमकर्मी

सात जून से बेमियादी हड़ताल करेंगे निगमकर्मी - संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया निर्णय - पांच जून से निगम परिसर में होगा दो दिवसीय धरना मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तीन सूत्री मांगों को लेकर सात जून से नगर निगम के कर्मी काम छोड़ कर बेमियादी हड़ताल करेंगे। नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम कामगार यूनियन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में शनिवार को यह निर्णय लिया गया। मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार व सह संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हड़ताल से पहले 5 जून को निगम परिसर में दो दिवसीय धरना पर कर्मचारी बैठेंगे। इसमें शहर के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इस दौरान निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का पोल खोला जाएगा। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निगमकर्मियों के हक और हित की लड़ाई में हर कदम पर समर्थन करेंगे। मोर्चा की मांगों में सातवां वेतनमान लागू करने, पारिवारिक पेंशन देने के साथ ही निगम बोर्ड के निर्णय के आलोक में दैनिक कर्मी को 50 रुपये रोज पारिश्रमिक में वृद्धि शामिल है। इससे पूर्व बीते अप्रैल में निगम कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन के बाद मेयर निर्मला साहू के साथ हुई बातचीत में मिले सकारात्मक आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।