Nepal Security Forces Seize Illegal Flavored Hookah Worth 944 000 Rupees नेपाल में भारत से ले जाया गया 9.44 लाख का फ्लेवर्ड हुक्का बरामद, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNepal Security Forces Seize Illegal Flavored Hookah Worth 944 000 Rupees

नेपाल में भारत से ले जाया गया 9.44 लाख का फ्लेवर्ड हुक्का बरामद

Maharajganj News - नेपाल के नवलपरासी जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग 9 लाख 44 हजार रुपये मूल्य का अवैध फ्लेवर्ड हुक्का बरामद किया है। यह हुक्का भारतीय सीमा से तस्करी कर नेपाल लाया गया था और स्थानीय बाजार में बेचा जाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 15 June 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
नेपाल में भारत से ले जाया गया 9.44 लाख का फ्लेवर्ड हुक्का बरामद

ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के नवलपरासी जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग नौ लाख 44 हजार रुपये मूल्य का अवैध फ्लेवर्ड हुक्का लावारिस हालत में बरामद किया है। हुक्का भारतीय सीमा से अवैध रूप तस्करी कर नेपाल लाया गया बताया जा रहा है। इसको तस्कर नेपाल के बाजार में बेचने की जुगत में थे। नवलपरासी जिला प्रहरी कार्यालय सूचना अधिकारी डीएसपी बीर दत्त पंथ ने बताया कि गोपनीय सूचना पर बर्दघाट सुस्ता पश्चिम द्वारा शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गस्ती टोली व पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिमी सुस्ता गाउपालिका तीन बिनटोल स्थित सड़क के किनारे लावारिस हालत में फ्लेवर्ड हुक्के की खेप बरामद की।

इसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 44 हजार नेपाली रुपये बताई जा रही है। यह सामग्री भारत से तस्करी कर नेपाल लाई गई थी और स्थानीय बाजार में बिक्री की तैयारी चल रही थी। बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए महेशपुर कार्यालय नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।