Murder in Bihar Woman Found Hanged After Alleged Domestic Violence पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMurder in Bihar Woman Found Hanged After Alleged Domestic Violence

पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

बोचहां के कफेन चौधरी वार्ड 4 में बिकाऊ साहनी ने अपनी पत्नी कविता कुमारी की हत्या कर दी। शव को पुरानी बागमती नदी के किनारे लटका दिया गया। कविता के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 1 June 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के कफेन चौधरी वार्ड 4 में शुक्रवार की रात बिकाऊ साहनी ने पत्नी कविता कुमारी (18) की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पुरानी बागमती नदी की उपधारा के किनारे शॉल के फंदे से पेड़ में लटका दिया। शनिवार की सुबह आम का बगीचा देखने गए लोगों की शव पर नजर पड़ी। उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कविता छह महीने से मायके में रह रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष ठाकुर, एसआई विजय नारायण पाल, ज्योति कुमारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे। कविता के पिता रामप्रवेश सहनी ने पुलिस को बताया कि दामाद बिकाऊ साहनी ने गला दबाकर पुत्री की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। कविता के भाई विक्रम ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले बहन की शादी हुई थी। बताया कि गायघाट थाने के थलवाड़ा निवासी उसका बहनोई बिकाऊ साहनी का भाभी से अवैध संबंध था। विरोध करने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। पंचायत समिति पति कृष्णा पासवान एवं मुखिया शिवकुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि कई बार पंचायत हुई, लेकिन बिकाऊ आदत से बाज नहीं आया। बिकाऊ के खिलाफ केस दर्ज है। दो-तीन दिन से बिकाऊ सनाठी गांव में बहन के यहां रह रहा था। कविता की मां लाडो देवी बड़ी बहन रंगीला कुमारी के ननद की शादी में 28 मई को देहरादून गई है। विक्रम की पत्नी शकुंतला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल से कविता किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान वह सो गई। सुबह में बच्चा दूध के लिए चिल्लाया तब उसने कविता की खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद शव मिलने की सूचना मिली। जिस मोबाइल से कविता बात कर रही थी वह मोबाइल भी गायब है। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि कविता के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।