Constitution Save Rally Congress Stands Against BJP s Assault on Constitution संविधान बचाओ रैली का हुआ आयोजन, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsConstitution Save Rally Congress Stands Against BJP s Assault on Constitution

संविधान बचाओ रैली का हुआ आयोजन

Basti News - महादेवा के पाऊं कस्बे में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 15 June 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली का हुआ आयोजन

बस्ती। महादेवा के पाऊं कस्बे में शनिवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में पहुंचाए। बताया राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाओ रैली को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, निर्मला पासवान पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आर्य, वाहिद सिद्धिकी, संदीप श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान आदि ने संबोधित करते हुए कहा केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

इस दौरान राकेश सिंह, साजिद सिद्धिकी, विकास कुमार प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार, सर्वेश सिंह अखिलेश सिंह, गणेश कुमार, सुभाष सिंह, अश्वनी कुमार, फूलचंद्र आत्माराम, विजय कुमार प्रदीप कुमार, मजीद सिद्धिकी, अल्ताफ अहमद, वकील शुक्ला, फजल आजम, महेंद्र गौतम, धर्मेश, राम नैन, रमेश, रामचन्द्र आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।