National Lok Morcha Party Intensifies Outreach for Constitutional Rights Rally in Goraul संवैधानिक अधिकार रैली को लेकर किया जनसंपर्क, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNational Lok Morcha Party Intensifies Outreach for Constitutional Rights Rally in Goraul

संवैधानिक अधिकार रैली को लेकर किया जनसंपर्क

गोरौल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने बताया कि यह रैली 8 जून को मुजफ्फरपुर क्लब में होगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 3 June 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
संवैधानिक अधिकार रैली को लेकर किया जनसंपर्क

गोरौल। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने इसको लेकर मंगलवार को गोरौल प्रखंड की कई पंचायतों जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह रैली आगामी आठ जून को मुजफ्फरपुर क्लब में होगी। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की ओर से लिए गए संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा। आज बिहार और उत्तर भारत के कई राज्य संवैधानिक अधिकारों से वंचित किए जा रहे हैं। जनसंख्या आधारित परिसीमन न होने के कारण इन राज्यों की हिस्सेदारी संसदीय प्रणाली में कम होती जा रही है।

मौके पर सुभाष चंद्रवंशी, संजय मेहता, बृजेंद्र कुमार पप्पू, प्रो. अरविंद कुमार, रियादुद्दीन, शक्ति चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष शिवजी पटेल, संजय कुशवाहा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।