Special Lecture on Environmental Consciousness in Indian Knowledge Tradition at LS College भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरण चिंतन पर व्याख्यान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSpecial Lecture on Environmental Consciousness in Indian Knowledge Tradition at LS College

भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरण चिंतन पर व्याख्यान

एलएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग में पर्यावरण चिंतन पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में, मुख्य वक्ता प्रो. किस्मत कुमार सिंह ने जैन धर्म-दर्शन के संदर्भ में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 10 March 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरण चिंतन पर व्याख्यान

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और प्रो. सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड जैन चेयर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। भारतीय ज्ञान-परंपरा में पर्यावरण चिंतन (जैन धर्म-दर्शन के विशेष सन्दर्भ में) विषय पर आयोजित व्याख्यान की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. किस्मत कुमार सिंह मुख्य वक्ता थे। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. राय ने वरीय सहयोगियों तथा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्य ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परंपरा में पर्यावरण संरक्षण का एक समृद्ध और गहन इतिहास रहा है। इसमें केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी शामिल नहीं है, बल्कि जीवन में सभी के प्रति सम्मान और करुणा की भावना को भी शामिल किया गया है। मुख्य वक्ता प्रो. सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और विशेष रूप से जैन धर्म-दर्शन के मूल दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में निहित पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए बताया कि आज के समय में इन सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है। व्याख्यान का समन्वय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग की डॉ. दीपिका कुमारी ने किया।

मौके पर प्रो. जयकांत सिंह, डॉ. रमेश विश्वकर्मा, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. त्रिपदा भारती, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ. नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, लालबाबू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।