Villagers in Dubaha Suffer from Power Outage Due to Stolen Wires 52 दिन बाद भी 15 पोल पर नहीं लगा तार, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsVillagers in Dubaha Suffer from Power Outage Due to Stolen Wires

52 दिन बाद भी 15 पोल पर नहीं लगा तार

दुबहा गांव में 52 दिन से चोरों द्वारा काटे गए 15 पोल पर अभी तक तार नहीं लगाया गया है। गर्मी में लोग परेशान हैं और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। पूर्व मुखिया और ग्रामीणों ने तार लगाने की मांग की थी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 14 June 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
52 दिन बाद भी 15 पोल पर नहीं लगा तार

सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। दुबहा गांव में 52 दिन बाद भी चोरों द्वारा काटे गए 15 पोल पर तार नहीं लगाया गया है। इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, ग्रामीण भुवनेश्वर पासवान आदि ने बताया कि 20 अप्रैल को चोरों ने 15 पोल का तार काट लिया था। उसके बाद विभाग द्वारा दूसरी ओर से बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई, लेकिन अधिक लोड होने की वजह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने विधान पार्षद दिनेश सिंह से तार लगाने की मांग की थी।

दो महीने बाद भी विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई। बिजली की समस्या के कारण किसान फसलों में पटवन भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसल खराब होने के कगार पर है। इधर, सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि तार उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।