Massive Burglary in Hisua Thieves Steal Jewelry Worth 15 Lakhs and Cash हिसुआ में घर से 15 लाख के जेवरात समेत नगदी की चोरी, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsMassive Burglary in Hisua Thieves Steal Jewelry Worth 15 Lakhs and Cash

हिसुआ में घर से 15 लाख के जेवरात समेत नगदी की चोरी

हिसुआ, संसू।हिसुआ नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित बलियारी गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर से 15 लाख रूपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगद की चोरी कर ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाWed, 30 April 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
हिसुआ में घर से 15 लाख के जेवरात समेत नगदी की चोरी

हिसुआ, संसू। हिसुआ नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित बलियारी गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर से 15 लाख रूपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगद की चोरी कर ली। गृहस्वामी को घटना की जानकारी उस वक्त मिली, जब उसकी बहू सुबह में उठने के बाद घर के भीतर सभी सामान को बिखरा पाया। घटना गनौरी सिंह के पुत्र पवन कुमार के घर पर हुई। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद सपरिवार सोने चले गए। करीब 3 बजे सुबह बहू लक्ष्मी कुमारी की नींद खुली तो उसकी नजर घर में बिखरे पड़े सामान पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। छानबीन में पाया कि सामान बिखरा पड़ा है और घर में रखे चार ट्रॉली बैग, दो बक्सा और एक सूटकेस गायब था। जिसमें करीब 50 से 60 हजार रुपया नगद एवं सोने और चांदी के जेवरात रखा हुआ था। घर का मुख्य दरबाजा खोलकर आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताना चाहा तो घर का मेन गेट बाहर से बंद पाया। जिसे घर से जाते वक्त चोरों ने उसकी कुण्डी को रस्सी के सहारे घर की खिड़की से बांध दिया था। किसी तरह से इसकी जानकारी ग्रामीण एवं हिसुआ थाना को दी। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। बधार में मिला बक्सा, ट्रॉली बैग व सूटकेस इस बीच घर से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में बधार में बक्सा, ट्रॉली बैग और सूटकेश फेंका हुआ पाया गया। जिसमें रखे कपड़े उसी जगह इधर-उधर फेंक दिए गए थे। वहीं जेवरात और नगदी गायब मिला। गांव के भीतर घटी भीषण चोरी की घटना से गृह स्वामी सहित स्थानीय लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। इस बाबत हिसुआ थानाध्यक्ष ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। गृह स्वामी के आवेदन पर कांड संख्या 229/25 दर्ज कर कार्यवाई आरम्भ कर दी गई है। मामले का जल्द ही खुलासा करते हुए इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।