No longer wishing to live 22 year Gudia made a video and hanged herself husband was in Mumbai अब जीने की इच्छा नहीं, वीडियो बनाकर 22 साल की गुड़िया ने लगा ली फांसी; मुंबई में था पति, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNo longer wishing to live 22 year Gudia made a video and hanged herself husband was in Mumbai

अब जीने की इच्छा नहीं, वीडियो बनाकर 22 साल की गुड़िया ने लगा ली फांसी; मुंबई में था पति

फांसी लगाने से पहले उसने अपना एक सुसाइड वीडियो भी बनाया जिसमें कहा कि अब जीने की इच्छा नहीं होती।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, बाढ़Sat, 31 May 2025 11:44 AM
share Share
Follow Us on
अब जीने की इच्छा नहीं, वीडियो बनाकर 22 साल की गुड़िया ने लगा ली फांसी; मुंबई में था पति

बिहार के बाढ़ में एक विवाहिता ने वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। पंडारक थाना अंतर्गत बड्डूपुर गांव में गुड़िया कुमारी(22) ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपना एक सुसाइड वीडियो भी बनाया है। गुड़िया की शादी एक साल पहले ही पंडारक थाना के बड्डूपुर संतोष कुमार में हुई थी। वह शेखपुरा के बटोहरा की रहने वाली थी। मृतका ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसके मायके वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।

जानकारी के मुताबिक गुड़िया का पति संतोष मुंबई में दर्जी का काम करता है। गुरुवार की रात में गुडिया ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। वह देर रात तक टीवी पर सीरियल देखती रही। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अपने मोबाइल से एक सुसाइड वीडियो बनाया। वीडियो में उसने बताया कि उसे अब जीने की कोई इच्छा नहीं है। वीडियो में उसने परिवार पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इसके बाद उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू से टकराई बाइक, बड़ा रेल हादसा टला

शुक्रवार को चार बजे सुबह जब उसकी सास ने आवाज दी, तब भी वह नहीं उठी। उसके देर तक नहीं उठने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो आंखें फटी रह गई। वह कमरे में लगे पंखे से झूल रही थी। परिजनों के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:ताकि फिर कोई पुल नहीं गिरे; आईआईटी छात्रों के जिम्मे बिहार के 85 ब्रिज
ये भी पढ़ें:पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, आ धमके एसएसपी; 6 गिरफ्तार

ससुराल वालों की और और से महिला के माता पिता को भी फोन कर जानकारी दी गई। सभी घटना स्थल पर पहुंचे पर महिला के परिजनों ने भी ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों और ग्रामीणों से सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।