BJP Holds Conference for Active Workers in Patna Sahib सशक्त राष्ट्र के निर्माण में जुटे कार्यकर्ता: नंदकिशोर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP Holds Conference for Active Workers in Patna Sahib

सशक्त राष्ट्र के निर्माण में जुटे कार्यकर्ता: नंदकिशोर

भाजपा का सम्मेलन पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए घसीटा कहार ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और अन्य नेताओं ने किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 18 April 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
सशक्त राष्ट्र के निर्माण में जुटे कार्यकर्ता: नंदकिशोर

भाजपा, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री हरि सहनी, महापौर सीता साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन भी है। भाजपा कार्यकर्ता समाज कल्याण, संस्कृति उत्थान, राष्ट्रीय आपदा में कार्य करते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे रहते हैं। बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मेहनत का ही फल है आज विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने किया। मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय झा, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, बलराम मंडल,रूप नारायण मेहता, किरण शंकर ने विचार रखे। सम्मेलन में महानगर के महामंत्री विनय केशरी, प्रवक्ता राजेश साह, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल,संजय सिंह, विनोद पासवान, स्मिता रानी, पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता, पार्षद किरण मेहता,तारा देवी, अंजनी राय, विनय कुमार बाला,सरोज जायसवाल, सीता सिन्हा, कांति समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।