Hindustani Awam Morcha Strengthens Presence for Upcoming Bihar Elections बूथ से प्रदेश तक सशक्त होगा हम, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHindustani Awam Morcha Strengthens Presence for Upcoming Bihar Elections

बूथ से प्रदेश तक सशक्त होगा हम

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुजफ्फरपुर में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए की जीत सुनिश्चित है। बिहार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 14 May 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
बूथ से प्रदेश तक सशक्त होगा हम

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। बुधवार को मुजफ्फरपुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी में यह संकल्प लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की जीत पक्की है। इसमें हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि बिहार का आवाम पूरी तरह से एनडीए के साथ है। यहां के लोग सुशासन और विकास के साथ है। बिहार की जनता किसी भी कीमत पर जंगल राज की वापसी नहीं होने देंगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने की।

बैठक में जिला में मजबूत कमिटी एवं प्रखंड तथा पंचायत में भी कमेटी यथाशीघ्र गठित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि विधान सभावार यथा शीघ्र प्रभारियों का चयन करे ताकि पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिल सके। बैठक में विधायक प्रफुल मांझी, राजेश पांडेय, अविनाश कुमार, मोहम्मद कमालुद्दीन, स्मिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।