JD U Leader Challenges Rahul Gandhi on Education Policies in Congress-ruled States कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार जैसा काम कराएं राहुल: मनीष , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Leader Challenges Rahul Gandhi on Education Policies in Congress-ruled States

कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार जैसा काम कराएं राहुल: मनीष

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार जैसे कार्यों को लागू करें। उन्होंने कहा कि राहुल को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने का नैतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 15 May 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार जैसा काम कराएं राहुल: मनीष

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस शासित राज्यों में जाकर बिहार जैसा काम कराएं। बिहार में जितना काम हुआ है, उसे देखें और कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करवाएं। श्री वर्मा गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे कांग्रेस शासित राज्यों में छात्रों के लिए बिहार जैसी योजना के कार्यान्वयन की जानकारी दें। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजना यदि कांग्रेस शासित राज्यों में लागू हो तो बताएं। जदयू नेता ने कहा कि राहुल गांधी को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

देश में अधिकतर समय कांग्रेस का शासन रहा और उन्होंने हमेशा शिक्षा को नजरअंदाज किया। उनका व्यावसायीकरण किया। उसे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके समय साक्षरता की क्या स्थिति थी? अपने समय कुछ किया नहीं, आज राजनीति कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।