JD U President Criticizes Tejashwi Yadav s Politics of Lies and Deception खोखले आरोपों के सहारे टिकी है तेजस्वी की राजनीति: उमेश , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U President Criticizes Tejashwi Yadav s Politics of Lies and Deception

खोखले आरोपों के सहारे टिकी है तेजस्वी की राजनीति: उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव की राजनीति को झूठ, भ्रम और खोखले आरोपों पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बरगलाने की राजनीति...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 2 June 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
खोखले आरोपों के सहारे टिकी है तेजस्वी की राजनीति: उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और खोखले आरोपों के सहारे चल रही है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बरगलाने की राजनीति को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ अब बेअसर साबित हो रहा है। जिनके दामन पर वर्षों के कुशासन के दाग हों, उनके छलपूर्ण दावों पर जनता अब भरोसा नहीं करने वाली। जनता अब पूरी तरह जागरूक और सतर्क हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।