Body of Drowned Man Retrieved from Yamuna River After 24 Hours यमुना नदी में डूबे हुकुम का 24 घंटे बाद शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsBody of Drowned Man Retrieved from Yamuna River After 24 Hours

यमुना नदी में डूबे हुकुम का 24 घंटे बाद शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Shamli News - गांव चौतरा यूसुफपुर के कलरी में यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद गोताखोरों द्वारा निकाला गया। परिजनों में कोहराम मच गया और शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक हुकुम, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 6 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
यमुना नदी में डूबे हुकुम का 24 घंटे बाद शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

गांव चौतरा यूसुफपुर के कलरी में यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे व्यक्ति का शव गोताखोरों द्वारा 24 घंटे बाद यमुना नदी से निकाला। व्यक्ति का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बृहस्पतिवार को हुकुम पुत्र बृजलाल निवासी गांव अहमदगढ़ कलरी में एक कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुकुम यमुना नदी में स्नान करने चला गया था।जो स्नान करते हुए यमुना नदी में डूब गया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम को यमुना नदी में हुकुम को ढूंढने के लिए लगाया लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।दिन

निकलते ही पुलिस द्वारा लगभग एक दर्जन गोताखोरों की टीम को यमुना नदी में लगाया गया। दोपहर बाद गोताखोरों द्वारा हुकुम के शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया।शव का देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने पुलिस पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।देर शाम गमगीन माहौल में गांव अहमदगढ़ में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया यमुना नदी में डूबे हुकुम का शव गोताखोरों की मदद से यमुना नदी से बरामद कर लिया। परिजनों की मांग पर शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।