लालू सहित अन्य नेताओं ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने इस पर्व को मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्योहार बताते हुए...

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। नेताओं ने कहा कि यह मुस्लिम भाइयों का एक पवित्र त्योहार है। यह पर्व क़ुर्बानी की अजीम मिसाल पेश करता है। कुर्बानी का यह पर्व जिंदगियों में हर तरह की सलामती, तकवा एवं भाईचारा और अमन-व-अमान को मजबूती प्रदान करें, ये हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। वहीं सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह व जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, शिवचंद्र राम, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद ने भी बकरीद की मुबारकबाद दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।