Patna High Court Judge s Father Ramvriksh Singh Pahapuri Passes Away न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह को पितृशोक, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna High Court Judge s Father Ramvriksh Singh Pahapuri Passes Away

न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह को पितृशोक

पटना हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह के पिता रामवृक्ष सिंह पाहेपुरी का निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अन्य वकीलों ने शोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 6 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह को पितृशोक

पटना हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह के पिता और पूर्व अपर लोक अभियोजक वयोवृद्ध अधिवक्ता रामवृक्ष सिंह पाहेपुरी का निधन हो गया। उन्होंने राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पर हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार सहित न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति ए अभिषेक रेड्डी, न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पार्थ सारथी, न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा, न्यायमूर्ति आलोक सिन्हा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंजनी शरण, महाधिवक्ता पीके शाही, वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह, अधिवक्ता अरविंद उज्ज्वल ने न्यायमूर्ति सिंह के आवास पर जा कर स्वर्गीय पाहेपुरी को पुष्पांजलि अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शनिवार को समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव के पाहेपुरी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।