BJP Meeting in Purnia Focuses on Strengthening Booth Organization and Development Initiatives एनडीए सरकार में पूर्णिया का सर्वांगीण विकास : विधायक, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Meeting in Purnia Focuses on Strengthening Booth Organization and Development Initiatives

एनडीए सरकार में पूर्णिया का सर्वांगीण विकास : विधायक

-भाजपा नगर पश्चिम द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया मधुबनी स्थित सावित्री विवाह भवन में भाजपा नगर पश्चि

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 27 May 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
एनडीए सरकार में पूर्णिया का सर्वांगीण विकास : विधायक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया मधुबनी स्थित सावित्री विवाह भवन में भाजपा नगर पश्चिम द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा करते हुए नेतागण ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ अध्यक्षों को प्रदेश द्वारा प्रदत्त बूथ किट देकर विधायक ने सम्मानित किया और उन्हें संगठन का मजबूत स्तंभ बताया। विधायक खेमका ने अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर देश के वीर सैनिकों पर भारतवासी को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में यह नये भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा एनडीए की सरकार में पूर्णिया विधानसभा सहित पूरे राज्य में व्यापक विकास हुआ है। पूर्णिया के सभी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा आगामी चुनाव में एनडीए सरकार फिर से सत्ता में आएगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा जिला नेता अवधेश साह संजय मिश्रा पुलक राय चंदन पासवान सुनील सिन्हा कमलेश्वरी मेहता अजित सिन्हा अवधेश सिंह संगिता वर्मन ममता झा मिथिलेश पोद्दार किशोर केशरी चंद्र किशोर भगत सुशील पोद्दार सुबोध पाल सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।