Monsoon Approaches Bihar Weather Changes Expected with Rain Forecast सुबह से मानसून का असर, शाम में गर्मी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMonsoon Approaches Bihar Weather Changes Expected with Rain Forecast

सुबह से मानसून का असर, शाम में गर्मी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिसके कारण मानसून के प्रवेश का असर दिखने लगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 16 June 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
सुबह से मानसून का असर, शाम में गर्मी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिसके कारण मानसून के प्रवेश का असर दिखने लगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहा था, मौसम की गर्मी बढ़ती गई। लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की। हालांकि पूर्णिया में बारिश नहीं हुई लेकिन कटिहार जिले के कुछ इलाके में शाम होते ही रिमझिम बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 85 फीसदी और शाम की आद्रता 70 फीसदी रही। शाम के बाद एक बार फिर आसमान में बादल मंडराने लगे जिसको देखकर लोगों के बीच चर्चा होने लगी की मानसून उतरने लगा है।

मौसम विभाग के वेबसाइट के अनुसार 19 जून तक आसमान में बादल रहेंगे। हल्की वर्षा होगी और वज्रपात के भी आसार बने रहेंगे। लेकिन 20 जून और 21 जून को आंधी तूफान के साथ वर्षा हो सकती है। इसको लेकर किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है। ...कैसा रहेगा 16 जून: मौसम में बदलाव की संभावना है, क्योंकि मानसून के आगमन के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 16 से 18 जून के बीच मानसून अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। जिसका असर पूर्णिया में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जो गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। 16 जून को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 80 से 85 प्रतिशत तक हो सकता है, जबकि दोपहर में यह 30 से 40 प्रतिशत के आसपास रहेगा। मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के प्रभाव से पूर्णिया सहित बिहार के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती है। 16 जून से शुरू होने वाला यह सक्रिय चरण 18 से 20 जून तक और तेज हो सकता है, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।