Pappu Yadav Advocates for High Dam Construction on Kosi River for Flood Prevention कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण, नेपाल सरकार से सहमति के बाद कार्य होगा प्रारम्भ : पप्पू यादव, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPappu Yadav Advocates for High Dam Construction on Kosi River for Flood Prevention

कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण, नेपाल सरकार से सहमति के बाद कार्य होगा प्रारम्भ : पप्पू यादव

-फोटो : 41: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नेपा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 12 June 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण, नेपाल सरकार से सहमति के बाद कार्य होगा प्रारम्भ : पप्पू यादव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार की पहल पर भारत सरकार को इसे गंभीरता से अमल में लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग ने सूचित किया है कि परियोजना का सर्वेक्षण, अन्वेषण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी जल शक्ति मंत्रालय की ओर से कैबिनेट मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से दी गई है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा के शून्यकाल में सांसद पप्पू यादव ने उत्तर बिहार में बाढ़ और कटाव की भीषण समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया था और कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया था। उन्होंने यह तर्क दिया था कि हर वर्ष कोसी की बाढ़ और कटाव लाखों लोगों के जीवन, फसल और ज़मीन को प्रभावित करती है, जिसे स्थायी समाधान के बिना रोका नहीं जा सकता। सांसद ने कहा यह उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम होगा। मैं इस परियोजना को हर हाल में धरातल पर उतारने को प्रयासरत हूं। यह केवल विकास का सवाल नहीं, बल्कि इंसानों की ज़िंदगी बचाने का सवाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।