हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
-फॉलोअप : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के प्रभात कॉलोनी में शनिवार देर रात महिला की हत्या को लेकर उसके पुत्र ने खुलासा किया है। मृतका ज

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के प्रभात कॉलोनी में शनिवार देर रात महिला की हत्या को लेकर उसके पुत्र ने खुलासा किया है। मृतका ज्योति देवी के पुत्र अंश राज ने अपने पिता राकेश राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका पिता राकेश राय शनिवार रात करीब 11 बजे घर आया। वह नशे की हालत में था। घर आते ही वह पीड़ित की मां से लड़ाई- झगड़ा करने लगा तथा गाली- गलौज करने लगा। अंशराज ने अपना कमरा सटा दिया। इसी क्रम में राकेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे अंशराज के कमरे में फेंक दिया।
जिससे महिला के सिर में चोट लगी और उसने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।