पति और सौतन के बीच बढ़ी नजदीकियां, बच्चे को खिलाई जहर
फॉलोअप....धमदाहा, एक संवाददाता। सौतन को पहुंचाने गए पति शाम में घर नहीं लौटे तो रात के 11:00 बजे बच्चों को जहर खिलाकर घर में तोड़फोड़ कर दी।

धमदाहा, एक संवाददाता।सौतन को पहुंचाने गए पति शाम में घर नहीं लौटे तो रात के 11:00 बजे बच्चों को जहर खिलाकर घर में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि नीलम देवी ने सुबह 5:00 के करीब खुद भी जहर खा ली। धमदाहा थाना क्षेत्र के सतमी बिंद टोली गांव में शुक्रवार की सुबह घर में मृत मिले दो अबोध बच्चे के मामले में यह कहानी सामने आई है। बट सावित्री पूजा से दो दिन पहले सतमी गांव पहुंची वीरेन्द्र महतो की पहली पत्नी लावरी देवी ने जब बट सावित्री पर्व करने की बात कही तो दूसरी पत्नी नीलम देवी को घुटन होने लगी।
नीलम ने अपने पति से कहा उसे बट सावित्री करना है तो बिंद टोली से छोड़कर कहीं और जाकर करे। लेकिन पहली पत्नी गांव में ही वट सावित्री की पूजा की। हालांकि उसे समय दोनों सौतन एवं पति के बीच किसी प्रकार का ना विवाद हुआ ना झगड़ा। लेकिन इस बात का टीस नीलम के मन में बैठा हुआ था। वीरेन्द्र महतो के पिता द्वारा कराए जा रहे सत्संग समाप्त होने के बाद लवरी देवी भागलपुर अपने मायके लौट गई थी। किंतु दोबारा वह 3 जून को राशन कार्ड बनवाने के लिए वापस आई थी तब वीरेन्द्र महतो उसे लेने के लिए फलका गया था। इस बीच वीरेंद्र महतो ने अपनी दूसरी पत्नी ने बोलचाल बंद कर दिया। दो दिन गांव में रही वीरेंद्र की पहली पत्नी लवरी देवी को देखकर वह अंदर अंदर जल रही थी। पति के घर से निकलते ही नीलम देवी भी बेटी को कपड़े के झूला पर लेटा कर एवं बेटा को बिछापन पर लेटायी और सामान खरीदने के लिए कुंवारी हटिया इस उम्मीद से में निकल गई कि पति 10 से 20 मिनट में फलका से वापस लौट आएंगे। शाम के 4:00 बजे नीलम कुमारी हटिया चली गई तो रात के 8:00 बजे लौटी। बेटी झूला में बेतहाशा रो रही थी और बेटा बिछावन से नीचे उतरकर इधर-उधर भटक रहा था। उस समय घर में पति को नहीं देख कर नीलम को काफी क्रोध आया और पति को फोन लगा दी। लेकिन दूर रहने के कारण पति को सुबह आने की बात कही थी। ....खेत से दिन में लायी थी जहर का डब्बा: इसी बीच रात के 10:00 बजे के करीब ढाई साल का बेटा अप्पा कहने लगा तो नीलम को अपने पति की सौतन के साथ नजदीकी याद आने लगी। दिन में शौच करने के दौरान उसने मिरचाई खेत में जो जहर का डब्बा देखा था उसे रात में उठाकर लाई। उसने दोनों बच्चे को रात 11:00 बजे जहर खिला दी। उसके बाद घर में जमकर तोड़फोड़ मचाई तो घर में रखे सारे 27500 रुपए को भी जला दी। फिर उसे अचानक से लगा कि अब उसे भी जहर खा लेना चाहिए तो डब्बा में बचा हुआ बाकी का जहर उसने भी चाट ली। नीलम की पहली शादी के मौउरा चौक में हुई थी पहले पति के साथ 6 साल रहने के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बीच बिना तलाक के ही उसे एक दिन वीरेंद्र मिला और उसे नजदीकी बढ़ी तो एक महीने के अंदर उसने वीरेंद्र से शादी कर ली। नीलम देवी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया से इलाज कराकर घर वापस लौट आई है। गांव एवं आसपास इस मामले को लेकर चर्चाएं हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।