Eid-ul-Azha Celebrated with Unity and Peace in Simri Bakhtiyarpur सहरसा : शांतिपूर्ण मनाया गया त्याग व बलिदान का पर्व, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsEid-ul-Azha Celebrated with Unity and Peace in Simri Bakhtiyarpur

सहरसा : शांतिपूर्ण मनाया गया त्याग व बलिदान का पर्व

सिमरी बख्तियारपुर में बकरीद का पर्व श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज़ अदा की और अमन, शांति की दुआ मांगी। बच्चों ने भी नमाज में भाग लिया। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 8 June 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
सहरसा : शांतिपूर्ण मनाया गया त्याग व बलिदान का पर्व

सिमरी बख्तियारपुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व शनिवार को श्रद्धा, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की और अल्लाह से अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी। रंग-बिरंगे परिधान में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने भी नमाज में भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे का संदेश दिया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में मन्नत के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी, जो इस पर्व का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान होता है।

इस अवसर पर सौहार्द का विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब अन्य समुदायों के लोगों ने भी ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बना। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई थी। जिससे बकरीद पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।