New Executive Committee Formed for Bihar Land Reform Employees Association in Saharsa भूमि सुधार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsNew Executive Committee Formed for Bihar Land Reform Employees Association in Saharsa

भूमि सुधार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। पर्यवेक्षक शरद कुमार की उपस्थिति में राजस्व कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को लागू करने का आग्रह किया। अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाThu, 12 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
भूमि सुधार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

सहरसा, निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित हुई है। बुधवार को पर्यवेक्षक बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार की मौजूदगी में गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। पर्यवेक्षक ने बताया कि बिहार भूमि सुधार कर्मचारी संघ सहरसा के धर्मेंद्र कुमार यादव की चली बैठक में जिले के दसों अंचल के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी उपस्थित हुए। हाल में राजस्व कर्मचारियों के आंदोलन में उनकी मांगों पर सरकार ने जो वादा लिखित में किया है उसे हर हाल में सरकार लागू करें इस सवाल को लेकर सभी राजस्व कर्मचारी प्रतिबद्धता जताई गई।

नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष संतोष कुमार झा और जिला मंत्री श्रवण कुमार बनाए गए। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष चितेन्द्र नारायण, जवाहर मुखिया, सहायक जिला मंत्री अभिषेक कुमार, शिवपुजन कुमार, संयुक्त जिला मंत्री अमित कुमार, श्वेता श्री, संघर्ष मंत्री मनीष कुमार, कौशल कुमार आदित्य, कार्यालय मंत्री पिंटू रजक, मिडिया प्रभारी रघुवर प्रसाद अनुमंडल अध्यक्ष सदर विनय कुमार, सदर अनुमंडल मंत्री सत्येंद्र कुमार, अनुमंडल सिमरी बख्तियारपुर अध्यक्ष संतोष कुमार, अनुमंडल मंत्री सिमरी बख्तियारपुर बरुण कुमार निर्वाचित हुए। बैठक में राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांग ग्रेड पे 2800 और गृह जिला स्थानांतरण को विभाग और सरकार द्वारा जल्द पूरा करने नहीं तो नये सिरे से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।