झूला झूलने विवाद में लड़के को मारा चाकू, जख्मी
सौरबाजार में चैती दुर्गा पूजा मेले के दौरान झूला झूलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वार्ड नंबर-2 के 12 वर्षीय युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों...

सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में आयोजित चैती दुर्गा पूजा मेला में रविवार की रात झूला झूलने को लेकर दो पक्षों में हुई विवाद में एक लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में मेला का आयोजन किया गया था। अजगैवा पंचायत के वार्ड नंबर-8 के 12 वर्षीय युवक को झूला पर चढ़ने के कारण विवाद हो गया। जिसमें नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 शर्मा टोला के एक युवक द्वारा उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों 10 से 12 वर्ष के लड़के द्वारा आपस में विवाद किया गया था। दोनों के अभिभावकों द्वारा आपसी समझौता कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।