Congress attack on employment Protest in Bihar on 12 June Rajesh Ram asked 5 questions रोजगार पर कांग्रेस का हल्ला बोल; 12 जून को बिहार में प्रदर्शन; राजेश राम ने पूछे 5 सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsCongress attack on employment Protest in Bihar on 12 June Rajesh Ram asked 5 questions

रोजगार पर कांग्रेस का हल्ला बोल; 12 जून को बिहार में प्रदर्शन; राजेश राम ने पूछे 5 सवाल

महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस रोजगार के मुद्दे पर 12 जून को राज्य के 25 जिलों में आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय स्तर के नेता और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ रोजगार कार्यालय के सामने नौकरी दो या सत्ता छोड़ो आंदोलन के तहत प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एनडीए सरकार से 5 सवाल भी पूछे।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 10 June 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
रोजगार पर कांग्रेस का हल्ला बोल; 12 जून को बिहार में प्रदर्शन; राजेश राम ने पूछे 5 सवाल

बिहार चुनाव के मद्देनजर विपक्ष नीतीश सरकार पर रोजगार, पलायन, नौकरी, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हमलावर है। इस कड़ी में महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस रोजगार के मुद्दे पर 12 जून को एक साथ राज्य के 25 जिलों में आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय स्तर के नेता और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ रोजगार कार्यालय के सामने नौकरी दो या सत्ता छोड़ो आंदोलन के तहत प्रदर्शन करेंगे।

सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होने पांच सवाल बिहार की एनडीए सरकार से पूछे। राजेश राम ने पूछा कि 45 विभागों में रिक्त पांच लाख पद कब भरे जाएंगे। पेपर लीक का अड्डा बिहार कैसे बना, इसकी निष्पक्ष जांच हो? संविदा कर्मियों को स्थायी कब किया जाएगा? कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन कब दिया जाएगा। साथ ही बिहार से पलायन कब रुकेगा। आपको बता दें 12 जून को महागठबंधन की चौथी बैठक भी होनी है। जिसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे।

वहीं इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा था कि एनडीए के 11 साल के शासनकाल में देश बदहाल है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आते ही इस बात का आभास करा दिया था कि यह सरकार किसान, दलित, मजदूर, महिला और गरीब विरोधी है।

ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'राक्षस' की एंट्री, लालू पर बीजेपी के आरोप से माहौल गर्म
ये भी पढ़ें:अखिलेश सिंह CWC में पहुंचे, बिहार अध्यक्ष पद से हटाने के बाद नई जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:संजीव मुखिया की गिरफ्तारी या सरेंडर? बिहार कांग्रेस ने उठाए सवाल

वहीं महागठबंधन की एक और सहयोगी भाकपा ने केंद्रीय मजदूर संगठनों द्वारा 09 जुलाई को आयोजित आम हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। पटना में हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में इसके सहित आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, पार्टी के शाखा, अंचल, जिला और राज्य सम्मेलन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।