बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व के सवाल पर छह में से पांच दलों के खुलकर बोलने से तेवर दिखा रही कांग्रेस के सुर में नरमी आ गई है। कांग्रेस ने कहा कि यहां यूनिटी और क्लैरिटी है, जबकि एनडीए में कन्फ्यूजन है।
पटना में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का अलग अंदाज देखने को मिला। वो गाड़ी ड्राइव करते दिखे। उनके साथ आगे की सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। और वो गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
कांग्रेसी विधायकों में ओबीसी की हिस्सेदारी सिर्फ दो यानी करीब 10 फीसदी है, जबकि बिहार में उसकी आबादी करीब 63 फीसदी है। इनमें ईबीसी 27.12 फीसदी और बीसी 36.01 फीसदी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में पार्टी के प्रदेश नेताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कई टास्क दिए।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जिसमें चुनावी रणनीति और वक्फ कानून को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
बिहार को चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने के लिए एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे है। 7 अप्रैल को संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे
वक्फ बिल पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के समर्थन देने पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार, जो निष्पक्ष होने का दावा करती थी, उसने सहयोगी दलों के जरिए मुस्लिम समुदाय की पीठ में छुरा घोंपा है।
इस बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सम्मानजनक समझौता करेगी। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने की हिदायत दी है।
बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनेगी। पहले 12 मार्च को बैठक प्रस्तावित थी। मीटिंग में बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
क्या बिहार में लालू यादव की आरजेडी के साथ कांग्रेस है। ये सवाल इसलिए उठ रहा रहा क्योंकि जब कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा से राजद से गठबंधन का सवाल पूछा गया, तो वो टाल गए। उन्होने कहा कि समय आने पर इसका निर्णय होगा। चुनाव में अभी 8 महीने का समय बाकी है।