Rice Seed Distribution Begins in Sahibganj for Kharif 2025 Season 850 क्विंटल धान बीज की पहली खेप पहुंची,आज से वितरण, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRice Seed Distribution Begins in Sahibganj for Kharif 2025 Season

850 क्विंटल धान बीज की पहली खेप पहुंची,आज से वितरण

साहिबगंज में खरीफ मौसम 2025 के लिए 850 क्विंटल एमटीयू-7029 धान बीज की पहली खेप पहुंच गई है। किसानों को यह बीज 1950 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। शुक्रवार से 11 लैम्पस केंद्रों के माध्यम से बीज...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 29 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
850 क्विंटल धान बीज की पहली खेप पहुंची,आज से वितरण

साहिबगंज। खरीफ मौसम 2025 के लिए जिला में 850 क्विंटल एमटीयू-7029 प्रभेद के धान बीज की पहली खेप गुरुवार को पहुंच गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार से किसानों के बीच बीज वितरण शुरू हो जाएगा। जिला विभिन्न प्रभेद के 4850 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। अगले कुछ दिनों में शेष बीज जिला को मिल जाने की उम्मीद है। दरअसल,इस क्षेत्र के किसान रोहणी नक्षत्र में खेत में धान का बिचड़ा गिराते हैं। इससे मानसून दस्तक देते ही धनरोपनी शुरू में सुविधा होती है। इसबार 25 मई से रोहणी नक्षत्र प्रवेश कर चुका है। मानसून के भी एक सप्ताह पहले ही यहां पहुंचने की संभावना है।

बीते कई दिनों से प्री मानसून बारिश हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों के बीच धान बीज वितरण का यह सही समय होगा। तीन ब्लॉक के 11 नोडल लैम्पस में हुआ भंडारण जिले में पहले फेज में पहुंचे 850 क्विंटल धान बीज का भंडारण तीन ब्लॉक के 11 लैम्पस में किया गया है। राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी)से सड़क मार्ग से ये बीज यहां पहुंचा है। वहां से वितरण के लिए दूसरे लैम्पस व पैक्स को भेजा जाएगा। इसके लिए संबंधित लैम्पस-पैक्स को धान की कीमत जमा करना होगा। बरहरवा ब्लॉक के श्रीकुंड लैंपस, रामनगर लैंपस व बिशनपुर ,पतना के शिवापहाड़ एवं बरहेट के खजूरखाल,सिमलढाप,बोड़बांध,कुसमा व सोनाजोड़ी नोडल लैम्पस में पहली खेप में मिले धान बीजों का भंडारण किया गया है। किस ब्लॉक को कितना बीज ब्लॉक बीज की मात्रा बरहेट 250 क्विंटल पतना 300 क्विंटल बरहड़वा 300 क्विंटल 1950 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा बीज एमटीयू-7029 प्रभेद धान बीज प्रति क्विंटल 1950 रुपए रुपए में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस बीज का स्वीकृत दर 3900 रुपए प्रति क्विंटल है। इसमें किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इस प्रभेद के धान का 4000 क्विंटल आवंटन जिला को स्वीकृत किया गया है। ब्लॉक चेन में निबंधित किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। पहले फेज में 11 लैम्पस मिलेगा बीज शुक्रवार को कुल 11 लैम्पस से धान बीज का वितरण शुरू होगा। धीरे-धीरे इन केंद्रों की संख्या में इजाफा होगा। पिछले साल जिले के कुल 34 लैम्पस-पैक्स से किसानों को धान बीज उपलब्ध कराया गया था। इसबार इस केंद्र की संख्या में इजाफा हो सकता है। पहली फेज में 850 क्विंटल धान बीज जिला में पहुंच चुका है। करीब 650 क्विंटल धान बीज शुक्रवार तक पहुंच जाने की उम्मीद है। धान बीज का वितरण किसानों के बीच शुक्रवार से 11 केंद्रों से शुरू किया जा रहा है। महादेव मुर्मू डीसीओ साहिबगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।