भाजपा नेता के पत्नी का निधन
महिषी निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भगवान झा की पत्नी रीता देवी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी। रीता के निधन पर परिवार और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया।...

महिषी । महिषी निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भगवान झा की पत्नी करीब 60 वर्षीया रीता देवी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। धर्मपरायण सरल स्वभाव की महिला रीता के असामयिक निधन पर परिजनों व ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक जताने वालों में स्थानीय मुखिया सोनी कुमारी सरपंच दुर्गा कुमारी पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, पंसस आशुतोष झा व इंद्र कुमार दास, पूर्व प्रमुख सियाराम सिंह, पूर्व सरपंच निशा कांत ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष जवाहर ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सोहन झा, श्रीकृष्ण झा, प्रो. अशोक कुमार झा, मनोज मिश्र, नेत्री प्रतिभा चौधरी, विनय ठाकुर, समाजसेवी नितिन ठाकुर, लक्ष्मी कांत झा, नंद कुमार चौधरी, पीयूष रंजन, आसुतोष चौधरी, पूर्व पंसस शैलेन्द्र झा व आदित्यनाथ झा, अनिलकान्त मिश्र सहित अन्य शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।