she struggled to save herself her husband brother in law held her hands and legs her own father strangled her वो बचने के लिए जूझती रही, पति-देवर ने हाथ-पैर पकड़े, खुद के पिता ने घोंट दिया गला; आखिर क्यों?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsshe struggled to save herself her husband brother in law held her hands and legs her own father strangled her

वो बचने के लिए जूझती रही, पति-देवर ने हाथ-पैर पकड़े, खुद के पिता ने घोंट दिया गला; आखिर क्यों?

बचने के लिए सुनीता कमरे में बंद हो गई। पिता, पति और देवर ने कमरे की खिड़की तोड़ दी। उसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। सुनीता ने बचने के लिए हाथ-पैर मारे। देवर और पति ने उसे बुरी तरह दबोच लिया। पति पवन ने पैर पकड़े थे, देवर जल सिंह ने हाथ पकड़े। पिता कोमल सिंह ने बेटी का गला घोंट दिया।

Ajay Singh प्रमुख संवाददाता, आगराMon, 2 June 2025 07:21 AM
share Share
Follow Us on
वो बचने के लिए जूझती रही, पति-देवर ने हाथ-पैर पकड़े, खुद के पिता ने घोंट दिया गला; आखिर क्यों?

आगरा के खेरागढ़ के गांव भोपुर में शनिवार की सुबह मिला शव धौलपुर की सुनीता का था। अवैध संबंधों के चलते पिता ने पति और देवर के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्या कैसे हुई थी। पूछताछ में यह खुलासा हुआ। सुनीता बचने के लिए कमरे में बंद हो गई थी। पिता, पति और देवर ने कमरे की खिड़की तोड़ दी। उसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। सुनीता ने बचने के लिए हाथ-पैर मारे। उसे देवर और पति ने बुरी तरह दबोच लिया था। पति पवन ने पैर पकड़े थे,देवर जल सिंह ने हाथ पकड़े। पिता कोमल सिंह ने बेटी का गला घोंटा था। पिता और पति बाइक पर शव लेकर खेरागढ़ तक आए। खेरागढ़ पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ। पति, देवर और पिता को गिरफ्तार करके धौलपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। धौलपुर (राजस्थान) के थाना कौलारी में हत्या का मुकदमा लिखा गया है।

डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा ने बताया कि खेरागढ़ के गांव भोपुर में सड़क किनारे शव मिला था। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। फोटो वायरल किए गए। कौलारी (धौलपुर) के गांव बसई नवाब निवासी कोमल सिंह ने फोन करके शव की पहचान की। परिवार के साथ आगरा आए। शव देखकर रोने लगे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बताया कि बेटी सुनीता की शादी खेरागढ़ में पवन के साथ हुई थी। बेटी का पति से विवाद चल रहा था। इस कारण मायके में रह रही थी। पुलिस को उनका जवाब संतोषजनक नहीं लगा।

ये भी पढ़ें:घर आए रिश्तेदार ने पत्नी के साथ किया रेप, पति को पता चला तो जहर खाकर दे दी जान

इसी बीच सुनीता की बहन पूजा ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को बताया कि वे तीन बहने थीं। तीनों की शादी खेरागढ़ में हुई थी। सुनीता का पति उसे बेरहमी से मारपीट किया करता था। सुनीता अपने चचेरे देवर विष्णु से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। पूजा ने पुलिस को बताया कि 29 मई को वह सुनीता को मां के पास छोड़कर आई थी। पुलिस ने प्रेमी विष्णु से संपर्क किया। उसने बताया कि 30 मई की रात 11 बजे सुनीता ने उसे फोन किया था। फोन पर सिर्फ इतना कहा कि पिता और पति उसे मार डालेंगे। उसने सुनीता के पिता को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम आगरा में हुआ था। हत्या धौलपुर में हुई।

मां को भी दी हत्या की धमकी

पूजा ने पुलिस को बताया कि विष्णु ने उसे सुनीता के फोन के बारे में बताया था। वह मां के पास पहुंची। मां घबराई हुई थी। डरते हुए बताया कि सुनीता अब नहीं आएगी। उसे मार डाला। पिता कोमल, पति पवन और देवर जल सिंह ने मिलकर हत्या की थी। उसे भी धमकी दी।

ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू पर यूपी के इस शहर में एक्शन तेज, मुर्गों को मार दफन करने में जुटीं टीम

पिता को लगा बेटी की वजह से बदनामी हो रही

अपनी बेटी का गला घोटने वाले कोमल सिंह को लग रहा था कि बेटी की हरकत से उसकी बदनामी हो रही है। सुनीता से पहले उसकी एक बहन ने अपने पति को छोड़कर दूसरी जगह शादी कर ली थी। उस समय पिता खून का घूंट पीकर रह गया था। सुनीता अपने ही चचेरे देवर से प्यार कर बैठी थी। पिता इस बात के खिलाफ था। इसी के चलते वह इस जघन्य हत्याकांड में शामिल हो गया। धौलपुर पुलिस तीनों हत्यारोपियों को अपने साथ ले गई। वहां से ही जेल भेजा जाएगा।

बाइक पर बीच में रखकर लाए लाश

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता कोमल सिंह और पति पवन शव को बाइक पर लेकर खेरागढ़ तक आ गए थे। पवन ने बाइक चलाई थी। पिता पीछे बैठा था। बीच में सुनीता का शव रख लिया था। शव को भोपुर के पास सड़क किनारे फेंककर भाग गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |