Honoring Retiring Teacher and Successful Daughters at Banhaithi School बिहार पुलिस में चयनित तीन सगी बहनों को किया गया सम्मानित, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsHonoring Retiring Teacher and Successful Daughters at Banhaithi School

बिहार पुलिस में चयनित तीन सगी बहनों को किया गया सम्मानित

विभूतिपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती में शिक्षिका शान्ति सिन्हा के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार पुलिस में सफल तीन बेटियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 31 May 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
बिहार पुलिस में चयनित तीन सगी बहनों को किया गया सम्मानित

विभूतिपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती की शिक्षिका शान्ति सिन्हा के अवकाशग्रहण पश्चात सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। संचालन बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो ने किया। कार्यक्रम में एक हीं परिवार से बिहार पुलिस में सफल तीन बेटियों सुप्रिया, ऋतुप्रिया और जयप्रिया को भी सम्मानित किया गया। अवकाश प्राप्त शिक्षकों रामाशंकर प्रसाद सिंह,राम सुरेश प्रसाद सिंह और सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड लेखा सहायक योगेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका पहले की तुलना में और भी अधिक व्यापक हो गई है।

सेवानिवृत शिक्षक समाज में शिक्षा के प्रति रचनात्मक सोच विकसित कर सकते हैं।कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव राकेश कुमार, पूर्व समन्वयक दीपक कुमार, राजेश, स्वयं प्रभा, मनोज कुमार सिन्हा,प्रमिला कुमारी,सीता कुमारी,नूतन कुमारी,नाजनीन प्रवीण,प्रमोद कुमार सिंह,संजय कुमार, मो. शमशेर अली,चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार रजक समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत और विदाई गीत की प्रस्तुति ने माहौल को भाव विह्वल कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।