Murder Case Filed in Gautam Kumar s Death Five Accused One Arrested पचरूखी के गौतम की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, महिला गिरफ्तार, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMurder Case Filed in Gautam Kumar s Death Five Accused One Arrested

पचरूखी के गौतम की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, महिला गिरफ्तार

पूसा के कर्पूरीग्राम में गौतम कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला शीला देवी को गिरफ्तार किया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 27 April 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
पचरूखी के गौतम की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, महिला गिरफ्तार

पूसा। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरूखी ग्राम(पुनास) निवासी महेश्वर राम के पुत्र गौतम कुमार की मौत मामले में पूसा थाना में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में मृतक गौतम के पिता के बयान पर दर्ज मामले में आरोपितो पर पूर्व में धमकी देने एवं गौतम की हत्या कर शव को बागीचे में फेंकने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक महिला समेत 5 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित महिला मोरसंड ग्राम निवासी बिनोद राम की पत्नी शीला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौतम पुनास पंचायत की मुखिया ललिता देवी का रश्तिे का भतीजा बताया गया है। इधर घटना को ले तरह-तरह की चर्चा जोरो पर है। इधर घटना को लेकर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस को बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला शीला देवी ने घटना में अपनी संलप्तिता स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार शीला देवी ने बताया है कि बच्चे का ट्यूशन पढ़ाने के दौरान करीब दो वर्ष पूर्व मृतक गौतम से उसका संबंध हुआ था। घटना की रात आरोपित महिला के पति (हलुआई का कार्य)घर से बाहर गए थे। इस दौरान बगीचे में मृतक गौतम से आरोपित महिला मिली। मौके पर महिला से गौतम दल्लिी चलने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर वह उसी की साड़ी से पेड़ के सहारे लटक गया। बाद में वह घर से हंसुआ लेकर आई और सारी को काटकर युवक को जमीन पर रख दिया और मोबाइल आदि समान को छुपा कर घर लौट गई। एएसपी ने बताया कि मोबाइल व साड़ी का कटा भाग को बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने घटना को महज 12 घंटे में सुलझा लेने का दावा किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।