तापमान 40 तक रहने की संभावना, हो सकती है वर्षा
उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में गरज के साथ हल्की वर्षा संभव है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम 25-26...

पूसा,। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में गरज के साथ कहीं कही हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 15 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस दौरान औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है।इस दौरान दिन एवं रात के समय ऊच्च आद्रता एवं तापमान के कारण अहसजता का स्तर अधिक रहने का अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।