Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsYoung Woman Suffers Electric Shock While Installing Fan Hospitalized
करंट लगने युवती हुई बेहोश, सीएचसी में कराया भर्ती
Pilibhit News - गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नदहा में पंखा का तार लगाते समय पल्लवी देवी को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 11 June 2025 05:17 AM

पंखा का तार लगाते समय एक युवती को करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गई। युवती को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नदहा की रहने वाली पल्लवी देवी पुत्री महेश कुमार के परिजनों ने बताया कि युवती घर पर थी। पंखा लगाने के दौरान उसको करंट लग गया। करंट लगने से युवती बेहोश होकर गिर गई। युवती को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उपचार किया जा रहा है। सीएचसी लाने से पहले युवती को रेत में भी रखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।