नौ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार
(पेज तीन)धी नदी के किनारे बियावान जंगल में ले गए तथा दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म करके छोड़ कर भाग निकले। इधर जब महुआ चुनकर

नौहट्टा, एक संवाददाता। यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के नौ वर्षीय बच्ची के साथ मंगलवार की रात सुअरमनवा गांव के बिष्णु चेरो व जयप्रकाश चेरो ने दुष्कर्म किया। मामले की प्राथमिकी पीड़िता की मां ने बुधवार को दर्ज करायी। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरूवार की सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां महुआ चुनने गयी थी। पीड़िता का घर गांव मे किनारे है। मंगलवार को करीब आठ बजे रात मे आरोपित उसी रास्ते से जा रहे थे। घर मे अकेले खेलते देख दोनों ने बच्ची को पकड़ मुंह बंद कर दिया तथा टांगकर करीब एक किलोमीटर दूर हेलीपैड के नीचे दुधी नदी के किनारे बियावान जंगल में ले गए तथा दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म करके छोड़ कर भाग निकले। इधर जब महुआ चुनकर मां आई तो घर में बच्ची को नही देख खोजने लगी। कुछ देर बाद बच्ची अस्त-व्यस्त हालत मे जंगल की ओर से आते दिखी। पूछताछ करने पर बच्ची ने रो रोकर पूरी बात बताई। बुधवार को पीड़िता की मां ने यदुनाथपुर थाना पहुंचकर दोनो पर नामजद एफआईआर दर्ज करायी। थानाध्यक्ष अनील कुमार पासवान ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि दोनो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।