Ravi Singh s Son Atharv Achieves 494 Rank in JEE Advanced Inspires Rural Community पहाड़ की तराई में बसे सोनगांवा के अथर्व के जेईई पास होने पर हो रही चर्चा, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsRavi Singh s Son Atharv Achieves 494 Rank in JEE Advanced Inspires Rural Community

पहाड़ की तराई में बसे सोनगांवा के अथर्व के जेईई पास होने पर हो रही चर्चा

(युवा पेज)राबाद में जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थापित हैं। वर्ष 2007 में जन्मे अथर्व ने बातचीत के दौरान बताया कि इंजीनियर बनकर देश में

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 7 June 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
पहाड़ की तराई में बसे सोनगांवा के अथर्व के जेईई पास होने पर हो रही चर्चा

सासाराम, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 37 सोनगांवा निवासी रवि सिंह व ज्योति सिंह के पुत्र अथर्व ने जेईई एडवांस परीक्षा में 494 रैंक लाकर ग्रामीणों का मान बढ़ाया है। बताया जाता है कि अथर्व माता-पिता के साथ हैदराबाद में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता ने आईआईटी कानपुर से 1998 में सिविल इंजीनियर की है। वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हैदराबाद में जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थापित हैं। वर्ष 2007 में जन्मे अथर्व ने बातचीत के दौरान बताया कि इंजीनियर बनकर देश में ही कुछ अलग करना है। उसकी सफलता पर दादा डॉ. सत्यनारायण सिंह व कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि अथर्व आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में रुचि रखता हैं।

वहीं पहाड़ की तराई में बसे सोनगांवां में अथर्व के जेईई एडवांस में सफलता पर अन्य छात्रों में उत्साह चरम पर है। अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी अपने बच्चों को जेईई की परीक्षा दिलाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।