Woman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Murder in Dehri महिला ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई प्रताड़ना की प्राथमिकी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWoman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Attempted Murder in Dehri

महिला ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई प्रताड़ना की प्राथमिकी

डेहरी, एक संवाददाता शादी 13 दिसंबर 2022 को नोखा थाना क्षेत्र के मुजराढ़ निवासी दीपक शर्मा से डेहरी स्थित एक निजी होटल में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में कुछ दिनों तक अच्छे से रही। इसके बाद पति...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 6 June 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई प्रताड़ना की प्राथमिकी

डेहरी, एक संवाददाता शहर की न्यू एरिया जोड़ा मंदिर निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल वालों व अन्य तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में न्यू एरिया जोड़ा मंदिर निवासी ज्योति प्रिया झुनझुनवाला ने कही है कि उनकी शादी 13 दिसंबर 2022 को नोखा थाना क्षेत्र के मुजराढ़ निवासी दीपक शर्मा से डेहरी स्थित एक निजी होटल में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में कुछ दिनों तक अच्छे से रही। इसके बाद पति उन्हें अपने नौकरी स्थल टाटानगर के गम्हरिया ले गए। वहां जाने पर पता चला कि पति का अवैध संबंध मकान मालकिन व उसकी पुत्री से है।

विरोध करने पर मकान मालकिन नीलम मिश्रा, उसकी पुत्री श्रुति मिश्रा और पुत्र ने मुझे भला बुरा कहा। तब मेरे पति ने मुझे ससुराल ले आये। सभी मिलकर मुझे घर में बंद कर दिया। एक दिन पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। टाटानगर से आई श्रुति मिश्रा उर्फ प्रिय मिश्रा, नीलम मिश्रा मेरे शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास की। मैं किसी तरह जान बचाकर घर से भागी। पड़ोसियों का मदद से इसकी सूचना माता-पिता को दी। माता-पिता व परिजनों के आने के बाद मैं अपने पिता के घर पहुंची। माता-पिता द्वारा ससुराल वालों से संपर्क किया गया तो बोले कि दहेज में 10 लाख रुपए व दो पहिया वाहन मिलेगा, तभी बेटी को विदाई कराएंगे। इसकी शिकायत डेहरी महिला थाना में की, तब ससुराल वाले पुलिस के डर से मुझे अपने साथ लेकर आए। किंतु कुछ दिनों बाद पुनः मारपीट कर घर से भगा दिया। एएसआई राजाराम कृष्ण द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।