स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसानों के अधिकार, रक्षा व उत्थान के लिए समर्पित भाव से सेवा किया
चोरौत में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह सेवा संस्थान और चोरौत विकास मंच द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि नवल किशोर राउत ने स्वामी जी को किसानों का...

चोरौत। चोरौत-पुपरी एनएच 527 सी स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती चौक पर किसानों के मसिहा स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह सेवा संस्थान तथा चोरौत विकास मंच ने संयुक्त रुप किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पार्षद सदस्य सह जन सुराज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर राउत व मधवापुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर ने संयुक्त रूप से स्वामी जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता श्रवण कुमार पांडेय व संचालन गुड्डू मिश्र ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने स्वामी जी को किसानों के मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने 1936 मे अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कर किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की स्थापना की थी। स्वामी जी का जीवन किसानों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से सेवा की।वे भारतीय किसान आंदोलन के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे।किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी,जमींदारी प्रथा का विरोध किया, तथा किसानों को उनके हक दिलाने और कृषि क्षेत्र में सुधार लाने की वकालत की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।मौके पर गोपाल झा, रासबिहारी राउत, युगल किशोर ठाकुर, अधिवक्ता अब्दुल वोहाव अंसारी, संदेश मंडल, रमेश चौधरी, राजकुमार महतो, चंदेश्वर दास, भोला राउत, सहित सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता व किसान मजदूर व क्षेत्रीय ग्रामीण लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।