मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शिवहर जिले के तरियानी और डुमरी कटसरी प्रखंडों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जल प्रबंधन, और मोटे...

शिवहर, हिप्र.। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को जिले के तरियानी एवं डुमरी कटसरी प्रखंडों के छह गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तरियानी प्रखंड के रेवासी,खोट्ठा, एवं महादेवा गांवों में आयोजित शिविर में किसानों को मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा मिट्टी जांच से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को खेती में जल प्रबंधन के प्रभावी तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि जल प्रबंधन कर सिंचाई करने से किसान पानी की बचत कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा समेकित कृषि प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
वहीं धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया गया। इसके अलावा मोटे अनाज से मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। किसानों को बताया गया कि और इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मोटे अनाजों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उनमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। वजन नियंत्रण: मोटे अनाजों में फाइबर अधिक होने के कारण ये पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे भूख कम लगती है और अत्यधिक खाने से बचा जा सकता है। यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत, डॉ. सौरभ शंकर पटेल सहित अन्य ने जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।