Madhopur Murder FIR Filed in Shooting Death of Rishikesh Kumar पिता के बयान पर दर्ज हुआ केस तीन नामजद, एक हिरासत में, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsMadhopur Murder FIR Filed in Shooting Death of Rishikesh Kumar

पिता के बयान पर दर्ज हुआ केस तीन नामजद, एक हिरासत में

माधोपुर बागमती तटबंध पर ऋषिकेश कुमार की हत्या के मामले में उसके पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिवम कुमार, केशव कुमार और राघवेन्द्र सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 9 June 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
पिता के बयान पर दर्ज हुआ केस तीन नामजद, एक हिरासत में

पिपराही,एक संवाददाता। माधोपुर बागमती तटबंध पर शनिवार की देर रात हुई हत्या मामले में मृतक ऋषिकेश के पिता अरविंद सिंह के आवेदन पर एफआईआर की गई है। जिसमें गांव के विजय सिंह के पुत्र शिवम कुमार, राघवेन्द्र सिंह के पुत्र केशव कुमार तथा ललन सिंह के पुत्र राघवेन्द्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। इधर पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। मालुम हो कि पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित बागमती तटबंध पर शनिवार की देर रात उसी गांव के ऋषिकेश कुमार नामक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

उसे तीन गोली लगी है। एक गोली सीने में लगी है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। देर रात फायरिंग की आवाज पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शिवम कुमार का ऋषिकेश के यहां पहले से आना-जाना था। वह अन्य दिन भी आताजाता था। वह उसके साथ घुमने भी जाता था। गांव में मातमी सन्नाटा : पिपराही। ऋषिकेश की हत्या के बाद माधोपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना के बाद गांव के लोग अंदर ही अंदर काफी डरे सहमे हुए हैं। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना के बाद सगे संबधी मृतक के घर पर आने लगे हैं। मृतक का बङा भाई नीतेश कुमार गुजरात में अपना कारोबार करते हैं।घटना की सूचना मिलते ही हवाई जहाज से पटना आ गए हैं। वहां से घर पहुंचने वाले हैं। ऋषिकेश था सुपरवाइजर,इसी साल होने वाली थी शादी पिपराही। मृतक ऋषिकेश दो भाई तथा एक बहन में सबसे छोटा था। ऋषिकेश की शादी इसी साल होने वाली थी। लेकिन शादी से पूर्व ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि 25 वर्षीय ऋषिकेश नल-जल विभाग में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि ऋषिकेश परिवार का कमाउ पुत्र था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।