Police Arrest Woman with Country-made Gun and Knives in Mehsaul कट्टा व दो रामपुरिया चाकू के साथ महिला गिरफ्तार, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Arrest Woman with Country-made Gun and Knives in Mehsaul

कट्टा व दो रामपुरिया चाकू के साथ महिला गिरफ्तार

सीतामढ़ी के मेहसौल थाने की पुलिस ने एक महिला रानी सिंहा को देसी कट्टा और दो रामपुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार किया। महिला ने आपसी विवाद में हथियार निकाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी ली और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 30 May 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
कट्टा व दो रामपुरिया चाकू के साथ महिला गिरफ्तार

सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। मेहसौल थाने की पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो रामपुरिया चाकू के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड-24 निवासी राम प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंहा के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला आपसी विवाद को लेकर पास की महिला के साथ मारपीट कर रही थी। बात-बात में ही महिला ने देसी कट्टा को निकाल कर आरोपित महिला ने हमला करने की कोशिश की।

जिसे देखने के लिए घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। उसी वक्त किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना मेहसौल पुलिस को दे दी। पुलिस की गाड़ी को देख महिला द्वारा घर में ही हथियार छुपा दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन ने घर की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान उस महिला के घर से एक देसी कट्टा एवं दो रामपुरिया चाकू बरामद किया गया। हथियार बरामदगी के बाद महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन ने बताया कि उक्त महिला को हथियार व रामपुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।