Police Launch Special Campaign Against Crime in Sitamarhi अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको टोको अभियान, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Launch Special Campaign Against Crime in Sitamarhi

अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको टोको अभियान

सीतामढ़ी में पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में रोको टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई। असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 9 June 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको टोको अभियान

सीतामढ़ी। जिले में अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रविवार को भी अलग अलग स्थानों पर रोको टोको अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस टीम ने विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चालकों को रोककर जांच की। साथ ही उनके सड़क पर निकलने के उद्देश्य की जानकारी ली। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से असामाजिक तत्त्वों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम की अनदेखी की सड़क पर वाहन चलाने वालों से जुर्माना राशि भी वसूल की। एसपी के निर्देश सभी थानाध्यक्षों ने विशेष अभियान के तहत वाहन जांच में लाखों रुपए की राजस्व की वसूली भी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।