Severe Heatwave Hits Sitamarhi Night Temperatures Rise to 31 2 C प्रचंड गर्मी व तपिश से लोग हो रहे बेहाल, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSevere Heatwave Hits Sitamarhi Night Temperatures Rise to 31 2 C

प्रचंड गर्मी व तपिश से लोग हो रहे बेहाल

सीतामढ़ी में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, जिससे लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 13 June 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
प्रचंड गर्मी व तपिश से लोग हो रहे बेहाल

सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अब दिन के साथ ही रात में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी का आलम यह है कि प्रचंड गर्मी का असर लोगों पर पड़ रहा है। गुरूवार को सूरज की तपिश और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा का असर रहा। दिन का अधितम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि हवा की दिशा बदलने से तापमान में कमी हुई है। लेकिन गर्मी से राहत लोगों को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिनों तक रात में मौसम बेहद गर्म रहेगा। इस दौरान उमस बढ़ेगी।

हवा में नमी कम रहेगी। रात में गर्म हवा चलने की आसार है। जिससे लोगो को बेचैनी महसूस होगी। रात में गला सूखेगा। बार-बार प्यास लगेगी। अभी राहत नहीं मिलने के आसार : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि तापमान बढ़ने से जिला में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले पांच दिन उष्ण लहर चलने के आसार है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि बवा का रूख बदलने से बुधवार की अपेक्षा गुरूवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं न्यनतम तापमान में कमी नहीं हुई है। गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेती किसानी पर भी पड़ेगा असर : तापमान के कारण खेती भी प्रभावित होगी। किसानों द्वारा गरमा फसल की गई बुआई के अंकुरण पर प्रभाव पड़ेगा। गर्मी के कारण खेतों की नमी सूख रही है। ऐसे में बुवाई करने पर फसलों को अंकुरण नहीं मिलेगी। सावधानी एकमात्र सुरक्षा : डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि लोगों को घर से निकलना जरूरी हो तभी निकले। निकलने के समय पूरे बदन ढकने वाली कपड़ा पहन कर निकले। आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मा पहन कर निकले। बाहर का कुछ भी नहीं खाएं, पानी खूब पिए। धूप में निकलने पर टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें। चाय, कॉफी का इस्तेमाल नहीं करें। पेय पदार्थो का सेवन कर रहे लोग : गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन ज्यादा कर रहे है। आम का पन्ना, बेल का शरबत, लस्सी, नारियल पानी की बिक्री बढ़ गई है। कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। देर शाम तक रहा असर : गर्मी का इस साल विचित्र रूप दिख रहा है। तीखी गर्मी, दूसरे रात भी बेचैन कर रही है। शाम छह बजे तक गर्म हवा के कारण तपिश का असर देर रात तक दिख रहा है। गुरूवार को देर शाम सात बजे तक शहर उबलता हुआ महसूस हुआ। मौसम विभाग ने रात गर्म रहने का अर्लट जारी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।