आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण
भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। - गर्मी से बढ़ रहे डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी रोग, सांस की तकलीफ वाले मरीज

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए सभी पंचायतों में केन्द्र बनाए गए हैं। बीडीओ कुमार विशाल ने शुक्रवार को भीखमपुर पंचायत के पंचायत भवन में बनाए गए आयुष्मान कार्ड बनाने का केंद्र का औचक रूप निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक सहायक रजनीश कुमार से प्रगति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए, जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो तथा ऐसे भी लाभुक जिनका नाम राशन कार्ड में हो।
उन्होंने कहा सरकार के सभी विभाग इस कार्य के लिए जुटे हुए है। इस काम में शिक्षक, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, प्रखंड कर्मी, आशा, सेविका, सहायिका, कृषि विभाग आदि जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज को भी इस कार्य को कराने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने आने वाले बुजुर्गों का पूरी तरह से सम्मान एवं ख्याल रखने का निर्देश भी दिया। कोई धूप में खड़ा नहीं रहे, इसका ध्यान रखने की जरूरत है। इससे पहले बीडीओ ने ब्रह्मस्थान पंचायत के जगदीशपुर गांव में बौद्ध ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित महिला संवाद को भी संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।