सरकारी योजनाओं से महिलाओं की सुधर रही जिंदगी
बड़हरिया में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। जीविका समूह के माध्यम से हरदोबारा और चौकी हसन पंचायत में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के...

बड़हरिया। महिला संवाद में महिलाए काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। जिसमें जीविका समूह और जीविका दीदी अहम भूमिका निभा रही हैं। जिस कार्यक्रम के तहत जीविका समूह के नेतृत्व में प्रखण्ड के हरदोबारा एवं चौकी हसन पंचायतों में भवानी जीविका महिला ग्राम संगठन एवं सानिया जीविका महिला ग्राम संगठन के तमाम सदस्य ने प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के निर्देशानुसार महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना है। जिसमें दीदियों ने डोर टू डोर जाकर महिलाओं को इस कार्यक्रम पर जागरूक किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एलईडी वान के माध्यम से महिला संस्कृतिक सशक्तिकरण सहित अन्य कार्यक्रम को दिखाकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभान्वित और ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया। वही प्रतिमा देवी जो कन्या उत्थान योजना से लाभान्वित है उनके द्वारा अनुभव साझा किया गया। सरिता देवी द्वारा जो अपनी बच्ची को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के से उच्च शिक्षा दिलवाने में सफल हुई इसके अलावा रेणु देवी भी सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। वहां उपस्थित ग्रामीण महिलाओं कि सार्वजनिक आकांक्षाएं एवं अपेक्षाएं को भी लिया गया है जैसे सड़क, सोलर लाइट, जीविका बैंक, जीविका भवन, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक विवाह भवन इत्यादि योजनाओं का ग्रामीण महिलाएं द्वारा मांग किया गया ताकि इस पंचायत में विकास कार्यों में नीति निर्धारण महिलाएं के अपेक्षाएं के अनुसार किया जा सके। मौके पर बीपीएम नलिनी रंजन झा, क्षेत्रीय समन्वयक संतोष कुमार, रवि रंजन, लेखपाल राजीव कुमार, कार्यालय सहायक अजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार एवं ग्रामीण महिलाएं सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।