Girl Files FIR Against Boy for Sexual Assault and False Marriage Promises युवती ने कराई एफाआईआर, गिरफ्तार, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGirl Files FIR Against Boy for Sexual Assault and False Marriage Promises

युवती ने कराई एफाआईआर, गिरफ्तार

दरौंदा के बगौरा निवासी एक युवक पर एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवक की शादी कहीं और तय हो गई, तो युवती ने शिकायत की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 16 June 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
 युवती ने कराई एफाआईआर, गिरफ्तार

दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा के एक युवक पर एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला की लड़की ने कहा है कि अपने रिश्तेदार दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी युवक से दो वर्षों से मोबाइल पर बातचीत करती थी। शादी की झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। इधर लड़का का शादी कहीं तय हो गया है। पता चलने पर वह लडके के घर आ गई। लड़के के परिजन जान से मारने की कोशिश करने लगे। आस-पास के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया।

इस मामले में लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।