Police Arrest Three in Harassment Case in Madsera Village आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस का हुआ विरोध, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Arrest Three in Harassment Case in Madsera Village

आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस का हुआ विरोध

दरौंदा के मडसरा गांव में छेड़खानी के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, जिसके दौरान परिजनों ने विरोध किया। पुलिस ने दो आरोपितों और विरोध...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 29 May 2025 01:27 PM
share Share
Follow Us on
आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस का हुआ विरोध

दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मडसरा गांव में छेड़खानी के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जब पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई। तब परिजन पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में दो आरोपित एवं गिरफ्तारी का विरोध करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने भी एसआई श्रवण पाल के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित अंकित कुमार एवं कल्लू कुमार के साथ -साथ बिक्की कुमार उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।