भागलपुर : निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान शुरू
भागलपुर में 29 मई से 4 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शहर के सभी 51 वार्डों में क्रमवार सफाई करेगा। अभियान की शुरुआत गुरुवार से हो गई है, और नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त कुंदन कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 12:39 PM

भागलपुर। शहर के अलग-अलग इलाकों में 29 मई से लेकर चार जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई। विशेष अभियान के तहत शहर के सभी 51 वार्डों में क्रमवार सफाई कराई जाएगी। इसको लेकर नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार ने निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।